कोंडागांव: कोंडागांव में आए अचानक तूफान ने जनजीवन किया अस्त व्यस्त, कई जगहों पर टूटे पेड़, सुबह से बिजली हुई गुल
कोंडागांव जिलें में पड़ रहे भीषण गर्मी के बाद अचानक मंगलवार की सुबह मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। जहां टेंपरेचर 44 से पार हो गया था वहीं आज सुबह तूफान और तेज बारिश ने कोंडागांव मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर काफी नुकसान भी पहुंचाया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना आ रही है। सुबह अचानक आए तूफान के चलते विद्युत विभाग ने बिजली गुल कर रखा है।