कोंडागांव: कोंडागांव जिले में हुई बे मौसम बारिश, बयानार क्षेत्र सहित अन्य जगहों में संग्रहित तेंदू पत्ता हुआ बर्बाद
मंगलवार की सुबह से ही कोंडागांव जिले में अंधाधुन बारिश हो रही है वहीं अचानक हुई बारिश से जिले के बयानार क्षेत्र सहित अन्य तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों में सूखने के लिए रखें तेंदू पत्ता बारिश से पूरी तरह भीग कर बर्बाद हो गया है। अगर मौसम इसी तरह का रहा तो इस साल पत्ता संग्राहकों का मौसमी रोजगार छिनने के कगार पर आ जाएगा।