कोंडागांव: तेज आंधी तूफान के चलते कोंडागांव में बिजली बाधित,कई जगह गिरे पेड़,तो कई फीडर प्रभावित
जिला मुख्यालय कोंडागांव में 7 मई की सुबह तेज आंधी तूफान के चलते शहर भर की बिजली चली गई है।इस बारे में मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव नगर के मर्दापाल तिराहा और dnk कॉलोनी में बिजली तार के ऊपर पेड़ गिरा है, इसके अलावा कोंडागांव टाउन का 4 फीडर रायपुर नाका में 1 और जिला कार्यालय का 1 फीडर प्रभावित हो गया हुआ है।जिसके चलते शहर भर में बिजली बाधित है।