सिराथू: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, जिला चेयरमैन कार्यालय सिंहोरी में हुआ कार्यक्रम
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन पर कांग्रेसियों ने कौशांबी में जिला चेयरमैन सरवर आलम के सिंहोरी कार्यालय में शुक्रवार शाम एक श्रद्धांजलि का कार्यक्रम किया है।इस मौके पर डॉ0 मनमोहन सिंह की फोटो के साथ कैंडल जलाया गया है।वरिष्ठ नेता शाहिद सिद्दीकी, प्रवक्ता तमजीद अहमद तथा चेयरमैन सरवर आलम समेत वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।