सिराथू: थुलगुला में गाँव की जमीन पर कब्जा करने वाले दबंग ने रोकने पर प्रधान प्रतिनिधि को दी जान से मारने की धमकी
सिराथू तहसील क्षेत्र के थुलगुला गांव के प्रधान प्रतिनिधि लवलेश कुमार ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि उनके गांव का रहने वाला दबंग बृजलाल सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा है।मामले की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।बताया कि शुक्रवार को भी बिना किसी बात के गाली गलौज किया और केस में फसाने की धमकी दी है।