सिराथू: सुहेला गांव में 4 दिन पहले हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, असलम के साथ चोर का फुटेज
कोखराज थाना इलाके के सुहेला गांव में चार दिन पहले तीन घरों में चोरी हुई थी।चोरी के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।लोगों में डर का माहौल है।लोगों में इतना भय है कि शाम होते ही सन्नाटा छा जाता है।शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है।बताया जाता है कि यह उसी दिन का वीडियो है और उसी स्थान का है जहां चोरी हुई थी।पुलिस जांच में जुटी।