हरसूद: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत
Harsud, Khandwa | Aug 27, 2026 गुरुवार दोपहर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का खंडवा हरदा मार्ग पर ग्राम खैरखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर जोरदार स्वागत किया गया। हरदा की ओर जा रहे अरुण यादव गुरुवार दोपहर 2 बजे के लगभग खैरखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे जहां पर बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।