चित्रकूट परिक्रमा पथ से कल हटेगा अतिक्रमण, नगर परिषद ने दी अंतिम चेतावनी।
नगर परिषद चित्रकूट के अतिक्रमण एवं स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह गहरवार ने परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने परिक्रमा क्षेत्र में दुकान लगाने वाले सभी ठेला और टिलिया संचालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी है कि वे परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण न करें और केवल अपने निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगाएं, इस संबंध में पूर्वी मुखारविंद से लेकर साक्षी गोपाल मंदिर तक पूरे परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान संपूर्ण परिक्रमा क्षेत्र के दुकानदारों को समझाइश देते हुए सूचित किया गया है कि कल से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अतिक्रमण प्रभारी ने सभी व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि वे कार्रवाई से पहले ही अपने-अपने कुर्सी, टेबल और अन्य सामान को दुकानों के अंदर व्यवस्थित कर लें, ताकि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।