सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ इलाके में राजस्थान के युवक से क्राइम ब्रांच बनकर बदमाशों ने की लूट
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ इलाके में राजस्थान के युवक से क्राइम ब्रांच बनकर बदमाशों ने लूट कर दी। पीड़ित युवक ने बताया- 5 युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच ब ताकर कार में जबरन बैठा लिया। जनसेवा केंद्र से 90 हजार निकलवाए। एक सर्राफा की दुकान से गहने खरीदने का दबाव भी बनाया।