सहजनवा: सहजनवा इलाके के ओड़वलिया में बीस लाख दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल ने प्रताड़ित कर घर से निकाला
सहजनवा क्षेत्र के ओड़वलिया निवासी विवाहिता को ससुराल वालों ने 20 लाख दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के ओड़वलिया निवासी नाजरा ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद कुछ सब कुछ ठीक ठाक चला। फिर ससुराल वाले दहेज के लिए ताना देकर प्रताड़ित करने लगे।