प्रीतम सिंह की लोकप्रियता से भाजपा बौखलाई! राजीव महर्षि ने कहा— पूरी कांग्रेस चट्टान की तरह साथ खड़ी है।
उत्तराखंड की सियासत में प्रीतम सिंह के भाई पर मुकदमा दर्ज होने का मामला गरमा गया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनावी बौखलाहट में प्रीतम सिंह को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है।
राजीव महर्षि ने कहा कि मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रीतम सिंह लंबे समय से जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं और भाजपा उनकी लोकप्रियता से घबराई हुई है।
उन्होंने दो टूक कहा कि पूरी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रीतम सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
अब उत्तराखंड की सियासत में इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज होना तय है।
#RajivMaharshi #PritamSingh #UttarakhandCongress #UttarakhandPolitics #Dehradun #RaibarPahad