कानपुर देहात में ‘सिद्ध बाबा’ बनकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब!
रसूलाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय ठग और लुटेरे गिरोह के दो शातिर बदमाशों शाहरुख और शमीर को गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरा आरोपी हुसैन मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को हरिद्वार से आया ‘सिद्ध बाबा’ बताकर महिलाओं को अनहोनी का डर दिखाते और उनके सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ठगते थे।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 तमंचे, कारतूस, ₹11 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
शाहरुख पर 12 और शमीर पर 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। फरार हुसैन की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।
.
.
#KanpurDehat #Rasulabad #KanpurDehatPolice #PoliceEncounter