बाह: बाह पुलिस ने ट्रॉली चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार
बाह कोतवाली पुलिस ने चार दिन पहले एक मैरिज होम के पास से हुई ट्रॉली चोरी के मामले का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छदामी मठ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पिढोरा निवासी अनुज, रोहित और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई ट्रॉली और वारदात में इस्तेमाल किया गया ट