ऊंचाहार: गंगा पुत्रीन का पुरवा कंदराँवां गाँव में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंगा पुत्रीन का पुरवा कंदराँवां गाँव में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।गाँव की रहने वाली लकी मिश्रा ने बताया कि, रंजिशन पड़ोस के दो लोग घर में घुसकर आरोप है उसके व उसकी सास के साथ मारपीट करने लगे और बीचबचाव करने आये जेठ बृजेश मिश्रा व जेठानी पूजा को भी मारपीट कर घायल कर दिया।घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।