बक्सर: अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी के निर्देश पर शहर के होटल एवं रेस्टोरेंट में चलाया गया सघन जांच अभियान #OperationSindoor
Buxar, Buxar | May 9, 2025 भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ाने के बाद पुलिस अधीक्षक बक्सर के निर्देशानुसार बक्सर जिले के सभी थाना क्षेत्र में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया. अभियान गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात को चलाया गया. साथ ही सघन वाहन चेकिंग की गयी. जिससे जिले में अपराध के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके.