हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर रुपए डबल करने के लालच में 30 हजार की ठगी, चिल्ड्रन बैंक के नोट थमाकर फरार हुए ठग
रुपए तीन से चार गुना करने का झांसा देकर पंजाब निवासी एक युवक से 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को हनुमानगढ़ बुलाकर 10 हजार रुपए नकद और 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए तथा बदले में असली नोटों की जगह चिल्ड्रन बैंक के नोटों से भरा पैकेट थमा दिया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने जंक्शन थाने में परिवाद दिया।