बजावा रावतका के पुलिस कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, आज पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
झुंझुनूं जिले के बजावा रावतका गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल सिकंदर की सड़क हादसे में मौत हो गई। कांस्टेबल सिकंदर वर्तमान में हमीरवास थाने में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सिकंदर बाइक से ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोरासर स्थित शौर्य उद्यान के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर फैल गई।
मृतक के भाई विकास ने राणासर निवासी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। #viral #jhunjhunu #reels #reels #instadaily