भिवानी: बॉक्सिंग कप में सिल्वर मेडल जीतकर भिवानी पहुंचीं पूजा, हुआ जोरदार स्वागत
कजाकिस्तान में 30 जून से 6 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में रजत पदक विजेता महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा आज बुधवार को भिवानी पहुंची। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया वहीं ससुराल पहुंचने पर पूजा बोहरा ने ढोल की था पर अपने पति और परिवार वालों के साथ डांस करके खुशी मनाई।