भिवानी: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने दक्ष प्रजापति जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लिया
प्रदेश के लोक निर्माण तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा बुधवार को भिवानी पहुंचे। उन्होंने 13 जुलाई को आयोजित होने वाले महाराजा श्री दक्ष प्रजापति प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह लेकर लोक निर्माण विश्राम गृ़ह में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्îााओं से तैयारियों की समीक्षा की। वहीं दूसरी ओर उन्होंने भीम स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।