भिवानी: वीर शहीद नीमपाल सिंह विद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया
गांव गोलागढ़ स्थित वीर शहीद नीमपाल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह युवा क्लब के द्वारा किया गया, जिसमें मेरा युवा भारत संगठन के यूथ वालंटियर प्रवीण गोलागढ़, विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज भारद्वाज, डी.पी. सोमदत्त शर्मा एवं लेक्चरर।