भिवानी: लोहारू सहित भिवानी जिले में 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन: सीजेएम पवन कुमार
जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण भिवानी के अध्यक्ष डी. आर. चालिया के नेतृत्व में 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत जिला न्यायालय भिवानी के अलावा तोशाम, लोहारू और सिवानी न्यायिक परिसरों में भी आयोजित की जाएगी।