नरवल: महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट विपश्यना साधना केंद्र में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की साधना
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार दोपहर 2 बजे महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट विपश्यना साधना केंद्र में करीब ढाई घंटे का समय बिताया। उन्होंने एक घंटे तक गहन साधना की और उसके बाद ट्रस्टियों से बातचीत की। कोविंद जी ने कहा कि गंगा तट पर स्थित यह स्थल बहुत रमणीय है और यहां कुछ घंटे बिताकर उन्हें बहुत शांति और सुख का अनुभव हुआ।