काशी दर्शन को आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पति की मौत के बाद मां-बेटे ने भी दी जान
वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र से आए एक परिवार के साथ दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक परिवार तीन दिन पहले वाराणसी आया था। पति की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला और उसका बेटा कमरे में मृत मिले। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर पति की मौत के सदमे और अवसाद में आत्महत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।
#Varanasi #VaranasiNews #Kashi #KashiNews #Luxa #VaranasiPolice #UPNews #BreakingNews #Maharashtra #KashiDarshan #PoliceInvestigation #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Aug 11, 2026