बाह: जैतपुर में कुत्ते से टकराई बाइक, तीन लोग घायल
जैतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बाइक कुत्ते से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। चरीथा गांव के रहने वाले 46 बर्षीय रामदत्त अपनी बाइक से जैतपुर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ 42 बर्षीय संगीता और 24 बर्षीय निधि भी सवार थीं। बाह कचौरा घाट मार्ग पर उनकी बाइक अचानक एक कुत्ते से टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।