बाह: बटेश्वर रेलवे ट्रैक पर युवक की आत्महत्या, सिर और धड़ अलग पाए गए
थाना बाह के बटेश्वर रेलवे लाइन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक का सिर और धड़ अलग-अलग पाया गया। पास में एक बैग और मोबाइल भी मिला। मृतक की पहचान 22 बर्षीय अनुराग निवासी ग्राम पडुआपुरा, थाना बाह, आगरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अनुराग नोएडा में हलवाई का काम करता था।