पटियाली: पटियाली कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे दो शिकायती पत्र
पटियाली कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार मुकेश कुमार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अजय वीर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाधान दिवस में कुल दो शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जो दोनों ही राजस्व विभाग से संबंधित थे। दोनों शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।