निवास: मंडला: निवास थाना क्षेत्र के घुरनेर गांव में झोपड़ी में मिला महिला का संदिग्ध शव, ASP शिव कुमार वर्मा ने दी जानकारी
Niwas, Mandla | Apr 17, 2026 मंडला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पूरा मामला निवास थाना क्षेत्र के घुरनेर गांव का है…जहां शुक्रवार को एक महिला का शव उसके घर के पास बनी झोपड़ी में संदिग्ध हालत में मिला…महिला का शव छत-विक्षत हालत में पाया गया…शरीर और चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिले है।