ढीमरखेड़ा: घुघरी में जल संकट गहराया: 6 दिन से नल-जल योजना ठप्प, ग्रामीण बेहाल
भीषण गर्मी ने जहां नदियों को सुखा दिया है, वहीं अब गांवों में पेयजल का संकट विकराल रूप ले चुका है। ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले घुघरी गांव में पिछले 6 दिनों से नल-जल योजना पूरी तरह ठप्प पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नल-जल योजना बंद, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी