हुज़ूर: झाबुआ से रोजगार की तलाश में 10 दिन पहले भोपाल आए 16 वर्षीय महेश डाबर की ट्रेन से कटकर मौत
Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026 झाबुआ से रोजगार की तलाश में 10 दिन पहले भोपाल आए 16 वर्षीय महेश डाबर की सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुबह घूमने के लिए घर से निकला था। मनुआभान टेकरी घूमने के बाद पैदल लौटते समय एयरपोर्ट रोड के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी मुंबई लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।