औरैया: सट्टी तालाब में मिले अज्ञात महिला के शव की 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं हुई, आज होगा पोस्टमार्टम
शहर के सत्तेश्वर मोहल्ले में स्थित सट्टी तालाब में मिले अज्ञात महिला के शव की 72 घंटे बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला का शव तालाब के बीच पानी में पड़ा मिला था, जो करीब तीन से चार दिन पुराना बताया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। रविवार दोपहर सट्टी तालाब के बीचोंबीच पानी में करीब 30 से 32 वर्षीय महिला का शव दिखाई दिया। शव देखते ही मोह