चित्रकूट में तेज़ रफ़्तार कार नाले में गिरी, कार सवार लोगों को आईं चोटें इलाज जारी।
सतना जिले के चित्रकूट में तेज रफ़्तार कार नाले में गिरी, कार सवारों को आई मामूली चोंटे, चित्रकूट में द्वतीय मुखारविंद के सनकादिक आश्रम के समीप की घटना, बाल- बाल बचे कार सवार, तेज रफ्तार कार करीब बीस फुट नीचे गिरी, मौके पर पहुंची चित्रकूट पुलिस ने हाइड्रा की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला, एक बड़ा हादसा टला, चित्रकूट थाना क्षेत्र का है मामला।