बल्देवगढ़: लोधी क्रांति सेना ने लोधी एकता दिवस पर सूरजपुर से बल्देवगढ़ तक बाइक रैली निकाली
लोधी क्रांति सेना संगठन के द्वारा सूरजपुर से बल्देवगढ़ तक बाइक रैली निकाली गई।लोधी क्रांति सेना संगठन के जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह लोधी के द्वारा बताया गया कि लोधी एकता दिवस के उपलक्ष में डीजे के साथ सूरजपुर गांव से बल्देवगढ़ तक बाइक रैली निकाली गई।एवं समस्त लोगों को अपने-अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर दिए जाने का संदेश दिया गया।