भिवानी: शीघ्र पूरा होगा कृष्णा कॉलोनी आरओबी निर्माण कार्य: डीसी महावीर कौशिक
शहर में कृष्णा कॉलोनी व जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी ही राहत की खबर है। कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक पर बने रहे आरओबी निर्माण में अब कोई रुकावट नहीं रही है। यहां पर सीवरेज पाइप लाइन को शिफ्ट करने के कार्य का टेंडर पांच अगस्त को खुल जाएगा। टेंडर खुलते वर्क अलॉट कर दिया जाएगा और उसके साथ ही लोक निर्माण विभाग अपना कार्य शुरु कर देगा।