भिवानी: उत्तम नगर में जहरीले पदार्थ निगलने से कालेज छात्र की मौत, पुलिस जुटी जांच में
मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी 19 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है। जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे सन्नी के स्वजन ने बताया कि वह वैश्य महाविद्यालय से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई करता था। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया।