भिवानी: एंटी व्हीकल थैफट स्टाफ ईशरवाल ने एटीएम में कार्ड बदलकर धोखे से रुपए चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
अंकित निवासी सांगवान, तोशाम ने थाना तोशाम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनका आईडीबीआई बैंक तोशाम में खाता है। जो शिकायतकर्ता एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गया था। जो एटीएम में मौजूद 2 व्यक्तियों ने धोखाधड़ी से शिकायतकर्ता का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से धोखे से ₹ 39,499 निकाल लिए।