भिवानी: डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर लिया शहर में पेयजल आपूर्ति सिस्टम का जायजा
नव नियुक्त डीसी महावीर कौशिक ने बुधवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर शहर में पेयजल आपूर्ति सिस्टम का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने शहर के सभी तीनों जल घरों का निरीक्षण किया। दिनोद पर बने द्वितीय जलघर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाटर टैंकों की सफाई करवाई जाए।