JSSC CGL के दोनों मामलों में ED ने शुरू की जांच
#रांची: झारखंड में JSSC CGL परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और अनियमितता के मामलों में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, ED ने CGL से जुड़े दोनों मामलों को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच के दायरे में लिया है।
पहले नामकुम थाना में दर्ज केस संख्या 45/24 के आधार पर ED ने ECIR दर्ज की थी। वहीं, सीआईडी के केस संख्या 1/25 की जांच में सामने आए कथित अहम साक्ष्यों के बाद अब इस मामले में भी आर्थिक लेन-देन की जांच की जा रही है।
ED यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कथित पेपर लीक के पीछे अवैध आर्थिक लेन-देन, धन के इस्तेमाल या किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका थी या नहीं। इसके लिए एजेंसी पुलिस मुख्यालय और CID से केस से जुड़े दस्तावेज व अन्य जानकारी मांग सकती है।
जांच आगे बढ़ने के साथ अब ED की नजर कथित पेपर लीक से जुड़े आर्थिक नेटवर्क और पैसों के लेन-देन पर रहेगी।
#JSSCCGL #JSSC #JSSCNews #PaperLeak #JSSCCGLPaperLeak #ED #EnforcementDirectorate #JharkhandNews #RanchiNews #CID #MoneyLaundering #ExamScam #RecruitmentScam #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #EducationNews #Jharkhand #LoktantraBharat
Bariyatu, Latehar | Sep 9, 2026