दमोह: तीन गुल्ली सागर नाका के बीच बोलेरो पर गिरा पेड़, गाड़ी क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Damoh, Damoh | Sep 7, 2025 देहात थाना अंतर्गत सागर नाका चौकी क्षेत्र में रविवार रात बोलेरो वाहन पर भारी पेड़ गिर गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि वाहन के अंदर कोई सवार नहीं था। सूचना पर सीएसपी एच.आर. पांडे और थाना प्रभारी रचना मिश्रा मौके पर पहुंचे।