हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में नशे में धुत होकर सो रहे युवक की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, GRP ने दी जानकारी
हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में नशे में धुत होकर सो रहे युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जीआरपी ने पूरी घटना का CCTV वीडियो भी जारी किया है। CCTV में अभियुक्त घनश्याम पत्थर से वार करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। GRP के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।