हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण से MLA अनुपमा रावत ने पदार्था स्थित गुर्जर बस्ती में किया 50.61 लाख के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत शनिवार को पदार्था स्थित गुर्जर बस्ती पहुंची। यहां उन्होंने राज्य वित्त योजना से स्वीकृत 50 लाख 61 हजार के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। क्षेत्र में बनने वाली पुलिया, सड़कें और नहरों के कार्य इनमे शामिल हैं। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने लोगों से और भी राशि अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया।