हरिद्वार: CRPC की धारा 151 के तहत ज्वालापुर पुलिस ने जमालपुर में झगड़ा कर रहे 2 का शांतिभंग में किया चालान
जमालपुर क्षेत्र में आपस में झगड़ रहे 2 लोगों को ज्वालापुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। CRPC की धारा 151 के तहत दोनों का चालान किया गया। पुलिस के अनुसार लोगों की सूचना पर जमालपुर पहुंची पुलिस टीम ने जब आपस में झगड़ रहे घासमंडी निवासी रोहित और जमालपुर निवासी अभिमन्यु को समझाने की कोशिश की तो वे और उग्र हो उठे। जिसके बाद दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है