हरिद्वार: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर, रोशनाबाद स्थित कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी ने दी जानकारी
इस बार लोकसभा चुनाव से पहले ही हरिद्वार आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है। आबकारी विभाग की टीमें बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रही है। साथ ही अन्य राज्यों से अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार जनपद के बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। रोशनाबाद स्थित कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।