हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में न्यायालय से वांछित चल रहे एक वारंटी को क्षेत्र से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में न्यायालय से वांछित चल रहे एक वारंटी को आज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सर्वेश वर्मा है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने आज ही कोर्ट में पेश कर दिया है।