मेजा: उच्च प्राथमिक विद्यालय बामपुर में आंधी-तूफान के दौरान लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मेजा तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बामपुर में बीते कल मंगलवार कूड़ा-पत्तियों में लगाई गई आग देर रात करीब 09:00 के आसपास तेज आंधी-तूफान के चलते भड़क गई और फैलने लगी। शाम को सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे। रात में आग विकराल होने पर ग्रामीणों ने मिलकर काबू पाया, हालांकि कुछ नुकसान हुआ। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।