भीलवाड़ा: आरसी व्यास कॉलोनी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, घरों के बाहर शेड लगाकर वाहनों की बनाई पार्किंग, यूआईटी की कार्रवाई पर उठे सवाल
भीलवाड़ा। आरसी व्यास कॉलोनी में घरों के बाहर शेड लगाकर वाहनों की पार्किंग किए जाने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। कॉलोनी की सड़कों और सार्वजनिक भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि कुछ दिन पूर्व ही यूआईटी (नगर विकास न्यास) ने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाई थी।