श्री गंगानगर: कालिया गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ग्रीन वेलफेयर सोसायटी की पहल से एक ही दिन में 1500 पौधे वितरित किए गए
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 17, 2026
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा गाँव कालियां में सोमवार शाम 4 बजे तक ग्रीन वेलफेयर सोसायटी ग्रीन गंगानगर के समन्वय से बालिका संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को समर्पित ”सृजन की सुरक्षा“ अभियान के अन्तर्गत पौधे वितरित किये।