सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के खेमतरनी स्थान गांव में शहीद अभिराज की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
सूरजगढ़ा प्रखंड के खेमतरनी स्थान गांव में शहीद अभिराज के चौथे शहादत दिवस के मौके पर रविवार पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें छपरा से आए ITBP के जवानों के साथ, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं बुद्धिजीवी शामिल थे. ITBP जवान शहीद अभिराज 16 अगस्त 2022 को अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से पहलगाम लौटने के क्रम में बस के खाई में गिरने से शहीद हो गए थे