गुन्नौर: बबराला थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला जंगल में शौंच करने के लिए गई थी। आरोप है कि तभी गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया और महिला को पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींच खींच कर ले गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज नामक युवक के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।