कोल: अकराबाद पुलिस का गजब कारनामा आया सामने, युवकों को चाकू थमाकर बनाया अपराधी, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Jan 25, 2026 अकराबाद पुलिस का गजब कारनामा सामने आया है। पुलिस ने युवकों पर चाकू लगाकर उन्हें अपराधी बना दिया और जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा फ़िल्मी अंदाज में युवकों को फसाने का वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में पुलिस ने दो युवकों को जंगल में ले जाकर उनके हाथ में छुरा थमाया।