कोल: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर SSP ने पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष और प्रलोभन से मुक्त होकर मतदान करने की दिलाई शपथ
Koil, Aligarh | Jan 25, 2026 अलीगढ़ में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसपी नीरज जादौन के द्वारा सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।